माता लक्ष्मी कृपा करो
माता लक्ष्मी कृपा करो, मेरे घर में वास करो,
ओ माना सब सूना-सूना, माँ आकर उजियारा करो,
तेरी कृपा की छाँव में ये माँ, जीवन मेरा खुशहाल करो,
माता लक्ष्मी कृपा करो, मेरे घर में वास करो।
जहाँ बजे माँ नाम तुम्हारा, वहां ना आये दुःख का अँधियारा,
प्रेम रहे और सुख बरसे, हर आँगन हो खुशियों वाला,
मन में भक्ति ज्योत जलादो माँ, मेरे जीवन को सजा दो,
माता लक्ष्मी कृपा करो, मेरे घर में वास करो।
कमल आसन पर बैठी माता, तेरा रूप लगे मन भावन.
तेरी सुन्दर छवि को देखूं, शांत हो जाए मेरा मन,
हाथ उठाकर आशीष देना, मेरी विनती स्वीकार करो,
माता लक्ष्मी कृपा करो, मेरे घर में वास करो।
और इस भजन को भी देखें: अष्ट लक्ष्मी माँ मेरे घर में पधारो
मेहनत का फल माँ तू देना, सच्चाई की राह दिखाना,
जब भी मन मेरा घबराये, माँ आकर मुझको संभालना,
तेरा नाम रहे होठों पर माँ, अपना भक्त सदा बनाना,
माता लक्ष्मी कृपा करो, मेरे घर में वास करो।
माँ…
माँ…
बांसुरी हारमोनियम, जय जय श्री लक्ष्मी माता !


