हे विष्णु जी नमन तुम्हें तुम हो पालनहार
उपकार बड़ा हीं तुम्हारा, करते हैं बारम्बार,
हे विष्णु जी नमन तुम्हें, तुम हो पालनहार-०२
उपकार बड़ा हीं तुम्हारा,
उपकार बड़ा हीं तुम्हारा, करते हैं बारम्बार,
हे विष्णु जी नमन तुम्हें, तुम हो पालनहार-०२
आप हीं जानो विष्णु जी कैसे संसार चलाते हो, कैसे संसार चलाते हो,
जो भूला-भटका होता उसको सही राह दिखाते हो, उसकी सही राह दिखाते हो,
आप हीं जानो विष्णु जी, कैसे संसार चलाते हो,
जो भूला भटका होता, उसको सही राह दिखाते हो,
तुमको पूजे दुनिया का,
तुमको पूजे दुनिया का, हर घर-घर और परिवार,
हे विष्णु जी नमन तुम्हें, तुम हो पालनहार-०२
पाप बढ़ा धरती पे तुमने कितने हीं अवतार लिए, तुमने कितने अवतार लिए,
भक्तों के संकट हरने को दुष्टो का संहार किए, दुष्टों का संहार किए,
पाप बढ़ा धरती पे तुमने कितने हीं अवतार लिए,
भक्तों के संकट हरने को दुष्टो का संहार किए,
तुमसे ना जीता कोई,
तुमसे ना जीता कोई, मानी है सबने हार,
हे विष्णु जी नमन तुम्हें, तुम हो पालनहार-०२
राम कृष्ण हरि सत्यनारायण रूप में पूजे जाते हो, रूप में पूजे जाते हो,
एक है शक्ति रूप है कितने लीला गजब दिखाते हो, लीला गजब दिखाते हो,
राम कृष्ण हरी सत्यनारायण रूप में पूजे जाते हो,
एक है शक्ति रूप है कितने लीला गजब दिखाते हो,
हे लक्ष्मी जी के स्वामी,
हे लक्ष्मी जी के स्वामी, लीला है अपरम्पार,
हे विष्णु जी नमन तुम्हें, तुम हो पालनहार-०२
और इस भजन को भी देखें : जिनगिया पल में तर जाई
आपको जो भी पूजता है माँ लक्ष्मी खुश हो जाती हैं, माँ लक्ष्मी खुश जो जाती हैं,
आपके सच्चे भक्त को सारी हीं खुशियां मिल जाती हैं, सारी खुशियां मिल जाती हैं,
आपको जो भी पूजता है माँ लक्ष्मी खुश हो जाती हैं,
आपके सच्चे भक्त को सारी हीं खुशियां मिल जाती हैं,
अपने भक्तों का हर तुम,
अपने भक्तों का हर तुम, कर देते हो उद्धार,
हे विष्णु जी नमन तुम्हें, तुम हो पालनहार-०३
