अमृत बरसाओ कर दो नैया पार
अमृत बरसाओ कर दो नैया पार-०२
कर दो नैया पार हो कान्हा मोरे, कर दो नैया पार,
अमृत बरसाओ कर दो नैया पार-०२
अश्विन मास की पावन रात्रि-०२
शरद पूर्णिमा की वो रात्रि-०२
सोम मीठी खीर को पूरा खाता है संसार,
अमृत बरसाओ कर दो नैया पार-०२
कृष्णा तू महारास रचाये-०२
गोपियों संग राधा भी आये-०२
शरद रात्रि रास रचाये, वृन्दावन के दुआर,
अमृत बरसाओ कर दो नैया पार-०२
यहाँ देखें : विष्णु भगवान भजन संग्रह
चंद्र को सोलह कला सजाया-०२
शरद रात छ मास बनाया-०२
रास देखने शिव ने किया सोलह श्रृंगार,
अमृत बरसाओ कर दो नैया पार-०३
कर दो नैया पार हो कान्हा मोरे, कर दो नैया पार,
अमृत बरसाओ कर दो नैया पार-०४
