मैया आज विदाई का है दिन उतारूं तेरी आरती
नौ दिन हुए मैया पूजते,
नौ दिन हुए मैया पूजते,
री आज विदाई का है दिन, उतारूं तेरी आरती,
री मैया आज विदाई का है दिन, उतारूं तेरी आरती।
री मैया रख मेरे सर पे अपना हाथ-०२
री मैया रख मेरे सर पे हाथ, उतारूं तेरी आरती-०२
तन मन से तेरी सेवा करी हूँ,
तन मन से तेरी सेवा करी री मैया,
आठो पहर रही पास करी है अरदास, हिम्मत नहीं हारती,
री मैया आठो पहर रही पास करी है अरदास, हिम्मत नहीं हारती।
आज है अंतिम नवरात्रा हो,
आज है अंतिम नवरात्र, रानी मैया,
करती रहूं तने याद, री बाटूँ प्रसाद मनाऊं माता भारती,
री मैया करती रहूं तने याद, री बाटूँ प्रसाद मनाऊं माता भारती।
और इस भजन को भी देखें: आज की रात रुक जाना ओ मैया
कन्या जिमाउं तेरे नाम की हो,
कन्या जिमाउं तेरे नाम की,
री मैया करियो सफल मेरे काज, तुम रखना मेरी लाज मैं दिल से पुकारती-०२
