छलड़े छलड़े बाल माता की चुनरी लाल
माँ मेरी कितनी प्यारी, शेरों की करे सवारी-०२
नवरात्री जब आते, सजे माता का दरबार,
छलड़े छलड़े बाल, माता की चुनरी लाल,
फल फूलों के हैं द्वार,
मेरी माँ दुर्गा माँ है-०२
छलड़े छलड़े बाल, माता की चुनरी लाल,
फल फूलों के हैं द्वार,
मेरी माँ दुर्गा माँ है, मेरी माँ अम्बे माँ है।
जो आता माँ के द्वारे, कट जाते संकट सारे,
भक्तों को माता प्यारी, माता को भक्त हैं प्यारे,
माता को भक्त हैं प्यारे,
नवरात्री जब आती, सजता आँगन और द्वार,
छलड़े छलड़े बाल, माता की चुनरी लाल,
फल फूलों के हैं हार,
मेरी माँ दुर्गा माँ है, मेरी माँ अम्बे माँ है।
ओ गौरी दुर्गा काली, माँ की महिमा है निराली,
पूजा के थाल सजे हैं, छप्पन भोगों की थाली,
छप्पन भोगों की थाली,
नवरात्री जब आती, हम जाते माँ के द्वार,
छलड़े छलड़े बाल, माता की चुनरी लाल,
फल फूलों के हैं हार,
मेरी माँ दुर्गा माँ है, मेरी माँ अम्बे माँ है।
और इसे भी सुनें: मेरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे
हर घर हर गली सजाओ, माता की ज्योत जलाओ,
माता के भजन पे नाचो, माता जगराता गाओ,
माता जगराता गाओ,
महारानी तेरी वाणी, तेरी ऊँचा है दरबार,
छलड़े छलड़े बाल, माता की चुनरी लाल,
फल फूलों के हैं हार,
मेरी माँ दुर्गा माँ है-०२
माँ दुर्गा मेरी प्यारी, शेरों की करे सवारी-०२
नवरात्री जब आती, हम फूल चढ़ाते हार,
छलड़े छलड़े बाल, माता की चुनरी लाल,
फल फूलों के हैं हार,
मेरी माँ दुर्गा माँ है-०३
