|

आ गयी है मैया गली गली में शोर

  • Aa Gayi Hai Maiy Gali Gali Mein Shor

आ गयी है मैया, गली-गली में शोर-०२
मैं बनी पतंग, मेरी मैया बन गयी डोर-०२
आ गयी है मैया, गली-गली में शोर,
मैं बनी पतंग, मेरी मैया बन गयी डोर-०२

इधर घुमाये मैया, उधर घुमाये-०२
जिस ओर जाऊं, मैया मुझको नचाये-०२
नाच रही मैं ऐसी, जैसे वन में नाचे मोर-०२
मैं बनी पतंग, मेरी मैया बन गयी डोर-०२

जिससे चाहे मैया पेंच लड़ाये-०२
पास ले आये चाहे दूर ले जाये-०२
उड़ मैं वापिस आऊं, मेरा चले ना कोई जोर-०२
मैं बनी पतंग, मेरी मैया बन गयी डोर-०२

इसे भी देखें: नवरात्र आ गईल

दुःख और सुख का मेल कराया-०२
रंग बिरंगी माँ ने तुमको बनाया-०२
जीवन में अब मेरी, छाई खुशियां चारो ओर-०२
मैं बनी पतंग, मेरी मैया बन गयी डोर-०२


मिलते-जुलते भजन...