|

करो वंदन सभी मिलकर मेरी जगदम्बे आयी है

  • Karo Vandan Sabhi Milkar Meri Jagdambe Aayi Hai

करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है-०२
सजा दो दीप द्वारों पर, मेरी जगदम्बे आयी है,
करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है।

बिछा दो फूल राहों में, करो स्वागत भवानी का-०२
करो स्वागत भवानी का,
बड़ी किस्मत से मैया जी, हमारे द्वार आयी है,
करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है।

जला लो प्रेम की ज्योति, सजा दो थाल पूजा की-०२
सजा दो थाल पूजा की,
भक्ति में झूमता ये मन, ख़ुशी भी गुनगुनाई है,
करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है।

झुकाकर शीश चरणों में, करें हम माँ की अगवानी-०२
करे हम माँ की अगवानी,
कृपा बरसेगी मैया की, नई खुशियां ये लायी है,
करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है।

और इस भजन को भी देखें: ओ भौजी मंदिर सजाय लो अइहें दुर्गा भवानी

है नवरातों का ये पावन, सुहाना पर्व आया है-०२
सुहाना पर्व आया है,
मेरी मैया के दर्शन को, ये दुनिया झूम आई है,
करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है-०३
सजा दो दीप द्वारों पर, मेरी जगदम्बे आयी है,
करो वंदन सभी मिलकर, मेरी जगदम्बे आयी है।

मिलते-जुलते भजन...