|

मेरे घर आना भवानी फूलों पे चलकर

  • Mere Ghar Aana Bhawani Phoolon Pe Chalkar

मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२
ओ तेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर,
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर,
मुझे दर्शन देना भवानी, फूलों पे चलकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

जिस घर में मैया, धन की कमी हो-०२
धन की कमी हो मैया, धन की कमी हो-०२
उस घर आना भवानी, माँ लक्ष्मी बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

जिस घर मैं मैया, विद्या की कमी हो-०२
विद्या की कमी हो मैया, विद्या की कमी हो-०२
उस घर आना भवानी, माँ सरस्वती बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

जिस घर मैं मैया, अन्न की कमी हो-०२
अन्न की कमी हो मैया, अन्न की कमी हो-०२
उस घर आना भवानी, माँ अन्नपूर्णा बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

जिस घर में मैया, कन्या की कमी हो-०२
कन्या की कमी हो मैया, कन्या की कमी हो-०२
उस घर आना भवानी, माँ वैष्णवी बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

जिस घर में माँ, कष्ट और कलेश हो-०२
कष्ट और कलेश हो, कष्ट और कलेश हो-०२
उस घरआना भवानी, माँ काली बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

जिस घर में मैया, भजन तेरा हो-०२
भजन तेरा हो मैया, भजन तेरा हो-०२
उस घर आना भवानी, माँ दुर्गा बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२

और इस भजन को भी देखें: तीनों लोकों में गूंजेगा जयकारा माँ का

जिस घर में मैया, सुख की कमी हो-०२
सुख की कमी हो मैया, सुख की कमी हो-०२
उस घर आना भवानी, माँ संतोषी बनकर-०२
मेरे घर आना भवानी, फूलों पे चलकर-०२


मिलते-जुलते भजन...