तुम तो ठहरे गणराजा
प्रभु, इंसान ने फिर कुछ नया कर दिया है,
इस बार क्या कांड किया है?
सबसे पहले…
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे-०२
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे…
विनती करूँ बार-बार मैं, शीश को झुकायेंगे-०२
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे।
एकदन्त दयावन्त हो, चार भुजाधारी हो-०२
एकदन्त दयावन्त हो, चार भुजाधारी हो…
मष्तक सिन्दूर सोहे, मूषक सवारी हो-०२
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे।
और इस भजन से भी आनंदिर हों: सारे लड्डू और मोदक बिखेर गयो रे
अंधे को आँख देते, कोढ़ी को काया है-०२
अंधे को आँख देते, कोढ़ी को काया है…
बांझन को पुत्र देते, निर्धन को माया है-०२
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे-०२
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे…
विनती करूँ बार-बार मैं, शीश को झुकायेंगे-०२
सबसे पहले गणराजा, आपको मनाएंगे।
