विघ्नेश्वरा मेरे विघ्नेश्वरा
विघ्नेश्वरा मेरे विघ्नेश्वरा, मेरे आँगन आज पधारो देवा,
सूनी राहों में दीप जला दो, मन में अपना रंग चढ़ा दो देवा,
विघ्नेश्वरा मेरे विघ्नेश्वरा, मेरे आँगन आज पधारो देवा।
कबसे तेरी राह निहारे, नयन बिछाए बैठे हैं,
तेरे आने की आहट सुनकर, सपने सारे जागे हैं,
चन्दन महके फूल मुस्काये, द्वारे मंगल गीत,
तू जो आये साथ में लाये, खुशियों की सौगात,
तू हीं पहला नाम हमारा, तू हीं मन का विश्वास,
तेरे चरणों में मिल जाए, जीवन का हर प्रकाश,
विघ्नेश्वरा मेरे विघ्नेश्वरा, मेरे आँगन आज पधारो देवा,
सुनी राहों में दीप जला दो, मन में अपना रंग चढ़ा दो देवा।
और इसे भी देखें : मेरी मैया भवानी
मोदक की खुशबू महके, सिन्दूरी तेरा रूप,
तेरी एक झलक के आगे, फीका जग का सुख,
तेरी कृपा की छाँव मिले तो, डर कैसा संसार,
तेरा नाम जो होठों पे हो तो, कैसा फिर अंधियार ,
जिस घर तेरा नाम गूंजे, वहां रहे उजियारा,
तेरी दया की एक नजर से, मिट जाए दुःख सारा,
सिन्दूर सजे तेरे मस्तक, फूल सजे दरबार,
तेरे चरणों में रख दे देवा, मन के सब उपहार,
विघ्न हर लो मंगल कर दो, दीनों के रखवाले,
तेरे नाम की ज्योति जले, तो रात भी दिन हो जाए,
बप्पा मेरे बप्पा तू हीं मेरा सहारा, तेरे बिना कौन हमारा,
तू हीं बिना कौन हमारा, तू हीं जग का रखवाला,
विघ्नेश्वरा मेरे प्यारे विघ्नेश्वरा, मेरे आँगन आज पधारो देवा,
जय देव, जय देव, विघ्नेश्वरा,
विघ्नेश्वरा मेरे विघ्नेश्वरा, मेरे आँगन आज पधारो देवा,
जय देव जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति,
तेरे दर्शन से मनोकामना पूर्ति,
जय देव जय देव, जय मंगल मूर्ति,
सूनी राहों में दीप जला दो, मन में अपना रंग चढ़ा दो,
विघ्नेश्वरा मेरे विघ्नेश्वरा, मेरे आँगन आज पधारो देवा।
बप्पा पधारो देवा, बप्पा !
