|

मेरी मईया के द्वार नाचे मोर

  • Meri Maiya Ke Dwar Nache Mor

मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूंगी-०२
ब्रह्मा नाचे विष्णु नाचे, शंकर छम छम नाचे-०२
और नाचे हैं नन्द किशोर, मैं भी नाचूंगी-०२
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूंगी।

सूरज नाचे चंदा नाचे, तारे छम छम नाचे-०२
और नाचे हैं चंदा चकोर, मैं भी नाचूंगी-०२
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूंगी।

गंगा नाचे यमुना नाचे, सरस्वती छम छम नाचे-०२
मेरे मन में उठी है हिलोर, मैं भी नाचूंगी-०२
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूंगी।

और इस भजन को भी देखें: रोता दिल बोले जय दुर्गा

ढोलक नाचे मजीरा नाचे, चिमटा छम छम नाचे-०२
और मैं क्यों रहूं कठोर, मैं भी नाचूंगी-०२
मेरी मईया के द्वार नाचे मोर, मैं भी नाचूंगी-०२

मिलते-जुलते भजन...