|

लाल फूलों की आयी है बहार

  • Lal Phulon Ki Aayi Hai Bahar

बोलिये शेरोवाली मैया की- जय हो !

लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में,
लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में,
मंदिर में, मैया मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

फूल चढ़ाने को गणपति आये-०२
संग में अपने रिद्धि सिद्धि लाये-०२
आये होके मूषक सवार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

फूल चढ़ाने को ब्रह्मा जी आये-०२
संग में अपने ब्राह्मणी को लाये-०२
आये होके हंस सवार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

फूल चढ़ाने को विष्णु जी आये-०२
संग में अपने लक्ष्मी को लाये-०२
आये होके गरुड़ सवार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

फूल चढ़ाने को शंकर जी आये-०२
हां संग में अपने गौरा माँ को लाये,
संग में अपने गौरा माँ को लाये,
आये होके बैल सवार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

फूल चढ़ाने को राम जी आये-०२
संग में अपने सीता माँ को लाये-०२
आये होके रथ पे सवार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

और इस भजन को भी देखें: मेरे मन में भी दुर्गा मेरे तन में भी दुर्गा

फूल चढ़ाने को कान्हा जी आये-०२
हां संग में अपने राधा जी लाये,
संग में अपने राधा जी को लाये,
आये होके मोर सवार, मैया तेरे मंदिर में-०२
हाँ लाल फूलों की आयी है बहार, मैया तेरे मंदिर में।

मिलते-जुलते भजन...