हे माँ अम्बे रानी
मेहरवाली तू जोतावाली, जगजननी तू कल्याणी-०२
आ आ आ आ…
आ आ आ आ…
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अम्बे रानी,
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी,
मेरी सुनो तो मैं जानूं माँ, तू ममतावाली है ये मानूं माँ-०२
मुझपर भी सदा तुम कृपा करो महारानी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अम्बे रानी-०२
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी।
पत्थर में तुम फूल खिला दो, मुर्दों में जान फिर लौटा दो,
हाँ पत्थर में तुम फूल खिला दो, मुर्दों में जान फिर लौटा दो,
तेरी शक्ति से बढ़ कर के दुनिया में कुछ और नहीं-०२
तुझसे मैं तेरी कृपा चाहूँ, और कुछ ना तुझसे मांगू-०२
मुझपर भी सदा तुम दया करो कल्याणी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अम्बे रानी-०२
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी।
और इस भजन को भी देखें: मेरे मन में भी दुर्गा मेरे तन में भी दुर्गा
सारे जगत की तुम हो माता, तुम्हीं तो हो भाग्य विधाता,
हो ओ ओ…..
सारे जगत की तुम हो माता, तुम्हीं तो हो भाग्य विधाता,
तेरे होते क्यों मुझपर माँ हंस रहा जहां सारा-०२
एक इशारा बस माँ करदो, मुझको भी खुशियों का वर दो-०२
विनती सबकी सुनती हो, मेरी भी सुन वरदानी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अम्बे रानी-०२
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी,
हे जगदम्बे भवानी, हे माँ अम्बे रानी-०२
हे जगदम्बे भवानी, तूने सबकी मानी।

