बप्पा लेकर विदाई जब जाना
बप्पा लेकर विदाई जब जाना, मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२
हो मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२
बप्पा लेकर विदाई जब जाना, मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२
भादो में तुम्हें बुलाया है-०२
चरणों में शीश झुकाया है-०२
घर में प्रेम की गंगा बहाना, देव सर पर हाथ रख जाना-०२
बप्पा लेकर विदाई जब जाना, मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२
मैंने फूल और दुर्बा चढ़ाया-०२
संग मेवा का माल पहनाया-०२
मेरी बगिया का फूल खिलाना, देव सर पर हाथ रख जाना-०२
बप्पा लेकर विदाई जब जाना, मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२
मैंने मोदक लड्डू चढ़ाया है-०२
तुमने रूचि रूचि भोग लगाया है-०२
बप्पा सबके भंडार भर जाना, देव सर पर हाथ रख जाना-०२
बप्पा लेकर विदाई जब जाना, मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२
और इस भजन को भी देखें: हे गणपति तेरी आरती गाऊं
तेरे द्वार पर भक्त है आया है-०२
नैनों में आस ले आया है-०२
देवा आस पूरी कर जाना, मेरे सर पर हाथ रख जाना-०२