फूल फूल पे लिखा गणेश तेरा नाम
रिद्धि सिद्धि के दाता तुम, प्रथम पूज्य महाराज,
विघ्नहर्ता कृपा करो, पूरन कर दो काज,
मोदक भोग सुहावना, मस्तक सिन्दूर लाल,
गणपति की भक्ति मिली, धन्य हुए महाकाल,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम,
पत्ता पत्ता गाये, प्रभु गजानन का नाम,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
अष्टविनायक धाम तिहारा, पावन मूषक सवारी,
तेरी मूरत देख के बाबा, बलिहारी बलिहारी,
चार भुजा धारी तुम देवा, काटो सब संताप,
तेरी कृपा से मिट जाते हैं, जग के सारे पाप,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
गौरी सूत हे शिव के नंदन, बुद्धि ज्ञान के दाता,
सच्चे मन से जो भी ध्याये, सुख सम्पत्ति वो पाता,
ह्रदय कमल में गणपति विराजे, आँखों में शुभ रूप,
तेरी भक्ति की छाया में, लगती मीठी धुप,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
रिद्धि सिद्धि संग विराजे, घर में लाओ आनंद,
दुःख दरिद्र सब दूर भगाओ, काटे भव के बंद,
कलियुग का यह कठिन जमाना, जब भी भटकता है,
लम्बोदर भगवान नाम का, सहारा हीं मिलता है,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
मान और सम्मान की इच्छा, अब इस मन से छूट गयी,
जब से बप्पा भक्त की मस्ती, इस पागल को लूट गयी,
छोड़ के दुनिया की चालाकी, भोला भाव जगाया है,
शरण पड़ा हूँ देवा, थारे दर पे आया हूँ,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
शुभ और लाभ के दाता तुम हो, कारज सिद्ध कराते,
पूजा से पहले नाम तिहारा, सब देवा मनवाते,
विघ्न विनाशक नाम तिहारा, मंगल के आधार,
तेरी कृपा से होता है, सबका बेड़ा पार,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
घंटा और घड़ियाल की ध्वनि, मन का मैल मिटाती है,
गणपति बप्पा की आरती, सोइ किस्मत जगाती है,
आपके द्वार पे आकर जब, गणपति बप्पा चिल्लाऊंगी,
भक्ति रस की मस्ती में, मैं झूम झूम गिर जाउंगी,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
चिंताओं के इस सागर में, जब दम घुंटनें लगता है,
ॐ गण गणपतये मंत्र हीं, विपदा पल में हरता है,
और तुम्हारी एक कृपा दृष्टि, जब सिर पर फिर जाती है,
हारी हुई बाजी भी पल में, जीती हुई बन जाती है,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।
और इस भजन को भी देखें : मोतियन चौक पुराऊं गजानन आना भवन में
तीनों लोक में महिमा भारी, भक्तों के हो प्यारे,
प्रेम भाव से जो भी पुकारे, उसके काज सँवारे,
जिसका कोई ना दुनिया में, उसको तुमने संभाला,
दीन दुखियों के स्वामी तुम, कृपा के पावन धारा,
फूल फूल पे लिखा है, गणेश तेरा नाम।

