मैंने तेरे हीं भरोसे श्री गणेश
हो मैंने तेरे हीं भरोसे श्री गणेश, सागर में नैया डार दई-०२
तुम्हीं भक्तो के रखवाले, तुम्हीं तारणहार,
अरे बीच भंवर में नैया है, और तेरे हाथ पतवार,
अब आप हीं करोगे हमे पार, सागर में नैया डार दई,
हो मैंने तेरे हीं भरोसे श्री गणेश, सागर में नैया डार दई-०२
इस सागर में हे गणपति जी, लाखों हैं बाधाएं,
काम क्रोध मोह माया लालच, नैया मोरी डुबाये,
तेरी भक्ति को बनाया है आधार, सागर में नैया डार दई,
हो मैंने तेरे हीं भरोसे श्री गणेश, सागर में नैया डार दई-०२
तेरे नाम के सुमिरन से हीं, मिले हमे सद्बुद्धि,
अरे तेरी दया के बिना ना होगी, तन और मन की शुद्धि,
तुम्हीं दूर करोगे सब विकार, सागर में नैया डार दई,
हो मैंने तेरे हीं भरोसे श्री गणेश, सागर में नैया डार दई-०२
और इसे भी देखें : आये हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में
ऊँची ऊँची लहरें हैं, और तेज हवा के झोकें,
अरे तुम हो खिवैया गौरी नंदन, कौन भला फिर रोके,
तेरे रहते होगी कैसे भला हार, सागर में नैया डार दई,
हो मैंने तेरे हीं भरोसे श्री गणेश, सागर में नैया डार दई-०२