|

गौरा के राज दुलारे

  • Gaura Ke Raj Dulare

गौरा के राज दुलारे, शिव के आँखों के तारे-०४
गुण गाये सारा संसार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार,
गौरा के राज दुलारे, शिव के आँखों के तारे,
गुण गाये सारा संसार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार,
हो शोभा अति प्यारी तेरी, मूसे की सवारी तेरी,
शोभा अति प्यारी तेरी, मूसे की सवारी तेरी,
सद के मैं जाऊं बलिहार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार,
गौरा के राज दुलारे, शिव के आँखों के तारे,
गुण गाये सारा संसार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार।

कानों में कुण्डल सोहे, माथे पर तिलक सिन्दूरी-०२
भक्तो के मन की करते, आशा तुम हरदम पूरी-०२
शरणागत की सुध लेते, हर लेते हर मजबूरी-०२
प्रथमे होती हैं पूजा, तुमसा कोई देव ना दूजा-०२
महिमा तुम्हारी हैं अपार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार,
गौरा के राज दुलारे, शिव के आँखों के तारे,
गुण गाये सारा संसार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार।

अद्भुत हैं रूप तुम्हारा, लीला भी हैं मनोहारी-०२
अचरज से देखे तुमको, जग सारा दुनिया सारी-०२
गजानंद लम्बोदर तुम, संकट हर्ता उपकारी-०२
कोढ़ी को काया देते, निर्धन को माया देते-०२
खुशियां हो देते बेशुमार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार,
गौरा के राज दुलारे, शिव के आँखों के तारे,
गुण गाये सारा संसार, गूंजे हैं तेरे जय जयकार।

और इस भजन से भी आनंदित हों : आओ श्री गणेशा

तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश,
तेरी जय हो गणेश, तेरी जय हो गणेश…..

देवा हो देवा गणपति देवा-०२
तुमसे बढ़कर कौन, देवा तुमसे बढ़कर कौन,
देवा हो देवा गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन, देवा तुमसे बढ़कर कौन,
और तुम्हारे भक्त जनों में-०२
हमसे बढ़कर कौन, देवा हमसे बढ़कर कौन,
देवा हो देवा गणपति देवा,
तुमसे बढ़कर कौन, देवा तुमसे बढ़कर कौन,
गणपति बप्पा मौर्य, मंगल मूर्ति मोरया-०२
हो गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ,
गणपति बप्पा मौर्य, मंगल मूर्ति मोरया-०४

मिलते-जुलते भजन...