|

मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ आओ गजानन आओ

  • Mere Kirtan Mein Rang Barsao Aao Gajanan Aao

मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी गजानन आओ-०४

ब्रह्मा तुम भी पधारो, विष्णु तुम भी पधारो-०२
भोले शंकर को साथ ले आओ, आओ जी गजानन आओ-०२
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी गजानन आओ-०२

लक्ष्मी तुम भी पधारो, गौरा तुम भी पधारो-०२
सरस्वती को साथ ले आओ, आओ जी गजानन आओ-०२
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी गजानन आओ-०२

राम तुम भी पधारो, लक्ष्मण तुम भी पधारो,
सीता मैया को साथ ले आओ, आओ जी गजानन आओ-०२
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी गजानन आओ-०२

श्याम तुम भी पधारो, दाऊ तुम भी पधारो-०२
राधा रानी को साथ ले आओ, आओ जी गजानन आओ-०२
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी गजानन आओ-०२

और इस भजन को भी देखें: गौरा के हुए गणराज भोले बाबा पलना ले आये

हनुमान तुम भी पधारो, नारद तुम भी पधारो-०२
मैया रानी को साथ ले आओ, आओ जी गजानन आओ-०२
मेरे कीर्तन में रंग बरसाओ, आओ जी गजानन आओ-०२

मिलते-जुलते भजन...