|

आये हैं गौरी गणेश आज मोरे अंगना में

  • Aaye Hain Gauri Ganesh Aaj More Angna Mein

आये हैं गौरी गणेश, आज मोरे अंगना में-०२
गूंजे लगन बाजे ढ़ोल, आज मोरे अंगना में-०२
आये हैं गौरी गणेश, आज मोरे अंगना में-०२

हरे हरे मंडप तले चौक पुराऊँ-०२
बीच में गौरी गणेश को बिठाऊँ-०२
होगा सकल शुभ काज, आज मोरे अंगना में-०२
आये हैं गौरी गणेश, आज मोरे अंगना में-०२

गौरी को चुनरी, गणेश को पीताम्बर-०२
फूलों का हार पहनाऊं, अति सुन्दर-०२
माथे चढ़ाऊँ सिन्दूर लाल, आज आज मोरे अंगना में-०२
आये हैं गौरी गणेश, आज मोरे अंगना में-०२

और इस भजन को भी देखें: मेरे प्यारे गजानन आ गए रे

अछत चन्दन, धुप और बाती-०२
चौमुख ज्योत जलाऊँ, दिन राती-०२
भोग लगाऊं भर थाल, आज मोरे अंगना में-०२
आये हैं गौरी गणेश, आज मोरे अंगना में-०२

गौरी मैया देगी, सुख सौभाग्य-०२
गणपति देगी, शुभ और लाभ-०२
विघ्नों का होगा विनाश, आज मोरे अंगना में-०२
आये हैं गौरी गणेश, आज मोरे अंगना में-०२


मिलते-जुलते भजन...