मोतियन चौक पुराऊं गजानन आना भवन में

  • Motiyan Chauk Puraun Gajanan Aana Bhavan Mein

मोतियन चौक पुराऊं, गजानन आना भवन में-०२
आना भवन में, आना भवन में-०२
लडुअन भोग लगाऊं, गजानन आना भवन में-०२
मोतियन चौक पुराऊं, गजानन आना भवन में।

अछत चन्दन बेल की पाती-०२
बेल की पाती हाँ बेल की पाती,
हरी-हरी दूर्वा चढ़ाऊँ, गजानन आना भवन में-०२
मोतियन चौक पुराऊं, गजानन आना भवन में-०२

पान सुपारी ध्वजा नारियल-०२
ध्वजा नारियल-०२
मोदक का भोग लगाऊं, गजानन आना भवन में-०२
मोतियन चौक पुराऊं, गजानन आना भवन में-०२

प्रेम का दीपक, भक्ति की बाती-०२
भक्ति की बाती, भक्ति की बाती-०२
श्रद्धा से शीश झुकाऊं, गजानन आना भवन में-०२
मोतियन चौक पुराऊं, गजानन आना भवन में-०२

और इस भजन को भी देखें : हे शिवनंदन घर में आज पधारो जी

जो यश गावे, सो फल पावे-०२
सो फल पावे-०२
आ के दरश दिखाना, गजानन आना भवन में-०२
मोतियन चौक पुराऊं, गजानन आना भवन में-०२


मिलते-जुलते भजन...