तेरी दीवानी बप्पा दुनिया
एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी,
एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी,
माथे सिन्दूर सजे मूष की सवारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी-०२
एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी।
गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया !
होती प्रथम देवा तेरी हीं पूजा, देवा नहीं कोई तुझ जैसा दूजा,
हो ओ ओ… होती प्रथम देवा तेरी हीं पूजा, देवा नहीं कोई तुझ जैसा दूजा,
रूप अनोखा है छवि तेरी प्यारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी-०२
एकदन्त दयावन्त चार भुजा धारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी।
लड्डू का भोग तुझे देवा है प्यारा, मूषक है बप्पा तेरा दुनिया से न्यारा,
हो ओ ओ… लड्डू का भोग तुझे देवा है प्यारा, मूषक है बप्पा तेरा दुनिया से न्यारा,
प्यारी बड़ी लागे ये मूषक सवारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी-०२
कदन्त दयावन्त चार भुजा धारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी।
तेरे सिवा ना कोई है खिवैया, पार लगा दे तू भक्तों की नैया,
हो ओ ओ… तेरे सिवा ना कोई है खिवैया, पार लगा दे तू भक्तों की नैया,
अर्जी हमारी है मर्जी तुम्हारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी,
एकदन्त दयावन्त, चार भुजा धारी, तेरी दीवानी बप्पा दुनिया है सारी-०२
