|

माँ तू साथ रहे

  • Maa Tu Saath Rahe

माँ तू साथ रहे, बस इतना कर दे,
इस टूटे दिल को अपना घर दे,
दुनिया चाहे रूठ जाए मुझसे,
माँ तू मुझसे मुंह ना कर दे।

माँ तू साथ रहे, बस इतना कर दे,
इस टूटे दिल को अपना घर दे,
बहुत भटक लिया इस जग में माँ,
हर मोड़ पे ठोकर खायी है,
सच की राह पे चलने की माँ, हर बार कीमत चुकाई है,
जो अपने कहलाते थे माँ, वही सबसे ज्यादा रुला गए,
तेरे नाम की लौ चली जब माँ, अंधियारे भी पीछे हट गए,
माँ तू साथ रहे बस इतना कर दे, इस टूटे दिल को अपना घर दे।

जिसने हंसकर जख्म दिए माँ, उसको भी तूने संभाला है,
तेरी ममता का साया माँ, हर नफरत को हराला है,
मैं कमजोर सही माँ तेरे आगे, पर तू मेरी पहचान है,
तेरे चरणों में झुकते हीं माँ, मिलता मुझको सम्मान है,
माँ तू मुझसे मुंह ना कर दे।

जगदम्बे अम्बे भवानी माँ, तू करुणा की अवतार,
तेरी एक नजर पड़ जाए माँ, कट जाए दुःख अपार,
शेरावाली तू हीं है माँ, संकट हरने वाली,
टूटे मन को जोड़ के रख दे, ममता लुटाने वाली,
जय अम्बे माँ जय अम्बे माँ, जय अरुणा की खान,
जय अम्बे माँ जय अम्बे माँ, जय शक्ति पहचान।

ना धन मांगू ना वैभव, ना चहुँ कोई राज,
बस इतना भर दे माँ, तेरा नाम बने मेरी आवाज,
सांस चले तो नाम चले, मन में तेरा वास,
तेरे बिना इस जीवन में माँ, कुछ भी नहीं है ख़ास,
माँ तू साथ रहे, बस इतना कर दे।

जब भी टुटा अंदर से माँ, तूने हाथ बढ़ाया है,
डूबते-डूबते जीवन को माँ, तेरी ममता ने बचाया है,
हर आंसू देखा है तूने माँ, बिन बोले सब जाना है,
इस दुनिया से हार के माँ, मैं तुझको माना है,
माँ तू साथ रहे बस इतना कर दे, इस टूटे दिल को अपना घर दे।

तेरी छाया शीतल माँ, जलती पीड़ा हर ले,
तेरी एक मुस्कान से माँ, सारे दुःख पल में टल जाए,
जिसपर हो तेरा आँचल माँ, वो कभी ना हारा,
माँ के भरोसे चलने वाला, कभी नहीं बेसहारा,
माँ तू साथ रहे बस इतना कर दे, इस टूटे दिल को अपना घर दे।

और इस भजन को भी देखें: हर फूल में तेरी खुशबू हर ज्योत में तेरा नूर

दुनिया ने तो तौल लिया मुझे, मेरी हालात मेरी औकात,
पर तूने गले लगाया, जब मिल गयी मेरी पहचान,
जहाँ सबने मुहं मोड़ लिया, तू बनकर सामने आयी,
टूटे हुए इस विश्वास को माँ, तेरी ममता ने फिर से जोड़ा भाई,
जब किस्मत रूठी बैठी थी, हर उम्मीद चुपचाप सो गयी,
तेरे नाम का सहारा मिला तो, हर सुनी राह रौशन हो गयी,
ना कोई मंतर ना कोई जादू, बस तेरा सच्चा नाम,
एक बार जो दिल से बोला, बदल गया जीवन का काम,
भीड़ में रहकर भी माँ, खुद को बड़ा अकेला पाया,
हर चेहरे पे नकाब देखा, सच किसी ने ना अपनाया,
तूने बिना सवाल पूछे माँ, अपनी शरण में बिठाया,
इस बेरंग सी जिंदगी को, तेरे प्रेम ने रंग लगाया,
तेरी ममता समुद्र से गहरी, आकाश से भी विशाल,
तेरी एक कृपा से माँ बन जाए, बिगड़ा हर हाल,
जो तेरे दर पे शीश झुकाये, वो खाली नहीं जाता,
माँ की दहलीज से लौटे, ऐसा कोई नहीं आता ,
बोलो अम्बे माँ की जय, बोलो जगदम्बे माँ की जय,
संकट हरने वाली माँ की जय, सबको पालन लगाने वाली माँ की जय,
फिर तुच्ची बातें ना माँ, जो तुझसे छुपा रखूं,
जीवन की हर सांस को माँ, तेरे शरण में हर पल रखूं ,
जग जग जगती जाए तेरा मान, माँ माँ,
तू साथ रहे बस इतना, यही दर माँ आना माँ।


मिलते-जुलते भजन...