तेरी ममता में माँ सुकून की छाँव है
तेरी ममता में माँ सुकून की छाँव है, हर दुखी दिल के लिए तू हीं तो नाव है,
लाल चुनर ओढ़े जब तू दर पे आती है, सूनी सी जिंदगी में रौशनी छा जाती है,
तेरी आँखों की भाषा सबकुछ कह जाती है, एक पल में हीं माँ किस्मत बदल जाती है,
मैं तो जी लूँ माँ बस तेरे हीं नाम से, सांस-सांस जुडी है तेरे पैगाम से,
जय अम्बे जय अम्बे जय जगदम्बे माँ, तेरी चरणों में झुकी ये सारी दुनिया माँ,
ओ मेरी शेरोंवाली तुहीं मेरी रखवाली, तेरी ममता की छाया जीवन की खुशहाली,
हो मेरी दुर्गे भवानी तू हीं मेरी निशानी, तेरे बिना अधूरी हर एक मेरी कहानी,
बोलो अम्बे माता की जय, बोलो जगदम्बे माँ की जय।
तेरी बातों में माँ कोई जादू सा है, तेरे नाम से हीं दिल बेकाबू सा है,
जब भी रोता हूँ माँ तू गले लगा लेती है, टूटे हुए सपनों को फिर से सजा देती है,
तेरे हाथों की छाया सर पे जो रहती है, हर मुश्किल राह भी आसान बन जाती है,
तेरे दर से माँ खाली कोई जाता नहीं, जो भी आया शरण में वो दुखी होता नहीं,
दुर्गे दुर्गट नाशिनी संकट हरिणी भवानी,
ओ मेरी शेरोंवाली तुहीं मेरी रखवाली, तेरी ममता की छाया जीवन की खुशहाली,
हो मेरी दुर्गे भवानी तू हीं मेरी निशानी, तेरे बिना अधूरी हर एक मेरी कहानी,
जय माता दी जय माता दी, जय अम्बे गौरी जय माता दी।
और इसे भी देखें : पैदल हीं आउंगी तेरे द्वार हो शेरोवाली
नवरात्रों की बेला जब आती है माँ, हर घर में खुशियों की बरसात करती है माँ,
ढ़ोल नगाड़ों में गूंजे बस तेरा हीं नाम, तेरे चरणों में मिलता हर भक्त को आराम,
मैं तेरा दीवाना हूँ तू मेरी पहचान है, तेरे भरोसे हीं माँ चलती मेरी जान,
जन्म-जन्म का नाता यूँ हीं रखना माँ, अपने चरणों में मुझको बस रखना माँ,
हे अम्बे माँ हे दुर्गे माँ, तेरे बिना कोई नहीं हमारा माँ,
ओ मेरी शेरोंवाली तुहीं मेरी रखवाली, तेरी ममता की छाया जीवन की खुशहाली,
हो मेरी दुर्गे भवानी तू हीं मेरी निशानी, तेरे चरणों में अर्पण ये भक्ति पुरानी,
जय माता दी जय माता दी, शेरोंवाली माँ जय माता दी।
