|

रोते हुए आते हैं हँसते हँसते जाते हैं

  • Rote Huye Aate Hain Hanste Hanste Jaate Hain

रोते हुए आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा,
रोते हुए आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं।

जिसने भी माँ का नाम पुकारा, उसका हर अँधियारा संवारा,
सूनी राहों में दीप जलाता है, माँ की ममता साथ निभाती है,
टुटा हर सपना फिर खिल जाता है, माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा,
रोते हुए आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं, माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा।

जिसके सिर पर माँ का साया, उसने हर संकट हराया,
सूखे मन में सावन लाती, मुझसे दीपक फिर जलवाती,
हर मुश्किल का हल मिल जाता है, माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा।

दुःख की बदली छट हीं जाती, माँ की चौखट खुशियां लाती,
जिसने चरणों में शीश झुकाया, उसने सारा जगत है पाया,
खाली दामन भर हीं जाता है, माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा।

और इस भजन को भी देखें: चाहूँगी माँ तुझे सांझ सवेरे

माँ की महिमा सबसे न्यारी, दिनों की है पालन हारी,
नाम तुम्हारा अमृत धारा, भवसागर का एक सहारा,
हर बिगड़ा तक़दीर संवर जाता है,
माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा,
रोते हुए आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा,
रोते हुए आते हैं, हँसते हँसते जाते हैं,
माँ की कृपा से सब सुख मिल जाता है,
जय जय हो माँ दुर्गा, जय जय हो माँ दुर्गा।


मिलते-जुलते भजन...