यमुना मैया धीरे बहो
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो-०२
धीरे बहो री, मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में मदन गोपाल, यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
आधी रात को जन्में गोपाला, देखो खुल गए जेल के ताला-०२
सिर पे लेकर चले हैं नंदलाल, यमुना मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
बादल गरजे बिजली चमके, देख-देख मन मेरो धड़के-०२
कहीं भींज ना जाये गोपाल, यमुना मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
नाहीं नैया नाहीं खेवैया, कैसे पार कराऊँ कन्हैया-०२
अब तेरे भरोसे मेरा लाल, यमुना मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
सिर पर शेष ने फन फैलाया, कान्हा को बरखा से बचाया-०२
चारो और दिखे अन्धकार, यमुना मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
देख कन्हैया हुई मतवाली, यमुना की लहरें दीवानी-०२
छूके चरणों को हुई निहाल, यमुना मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
यमुना पार है गोकुल प्यारा, जहाँ मिले कान्हा को सहारा-०२
खेले यशोदा की गोदी में लाल, यमुना मैया धीरे बहो-०२
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
नन्द भवन में दीप जलें हैं, सुनके खबर सब झूम उठे हैं-०२
आया नन्द का बाल गोपाल, यमुना मैया धीरे बहो,
आया शेखर का पालनहार, यमुना मैया धीरे बहो,
मेरी टोकरी में छोटो सो लाल, यमुना मैया धीरे बहो।
जन्माष्टमी विशेष भजन : गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए