मेरे कान्हा का जन्मदिन आया
हैप्पी बर्थडे टू यू श्याम जी !
हाँ कान्हा का बर्थडे आया है, श्याम का बर्थडे आया है,
कान्हा के दीवानों ने बड़ा,
कान्हा के दीवानों ने बड़ा जश्न मनाया है,
कान्हा का बर्थडे आया है, श्याम का बर्थडे आया है।
बोल बांके बिहारी लाल की-जय !
माखन मिश्री से बनवाकर केक तेरा मंगवाया है,
केक तेरा बनवाया है,
रंग बिरंगे गुब्बारों से, सुन्दर भवन सजाया है,
सुन्दर भवन सजाया है,
डी जे बाजे बजे बधाई, डी जे बाजे बजे बधाई,
हर मन मुस्काया है,
कान्हा का बर्थडे आया है, श्याम का बर्थडे आया है।
श्याम लला बैठे पलने में, मंद मंद मुस्काते हैं,
मंद मंद मुस्काते हैं,
भक्त बिठा के झूले में कान्हा को झूला झुलाते हैं,
कान्हा को झूला झुलाते हैं,
शयाम लला की नजर उतारे, हर कोई हर्षाया है,
कान्हा का बर्थडे आया है, श्याम का बर्थडे आया है।
कृष्णा जन्मोत्सव स्पेशल : भादो का महीना घटा घनघोर
श्याम के बर्थडे पर सब झूमें, नाचे गायें मस्ती में,
नाचे गायें मस्ती में,
लोकेश प्रजापति नमन करे और अमन भी गाये मस्ती में,
अमन भी गाये मस्ती में,
मेरे कन्हैया का नाम सारी,
मेरे कन्हैया का नाम सारी, दुनिया ने छाया है,
कान्हा का बर्थडे आया है, श्याम का बर्थडे आया है।
