|

नन्द घर जन्मे कन्हैया

  • Nand Ghar Janme Kanhaiya

नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया,
चलो नन्द नगरिया, चलो नन्द नगरिया,
हां नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द नगरिया, मेरे कान्हा की नगरिया-०२
नन्द घर जन्मे कन्हैया, जय हो,
हां नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया।

जय हो !

नन्हें नन्हें पैरों से कान्हा चले हैं-०२
ठुमक ठुमक के पग जो धरे हैं-०२
तिरछी डाले हैं नजरिया,
हाँ तिरछी डाले हैं नजरिया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया-०२

छोटे छोटे हांथो से माखन खाएं-०२
मटकी फोड़ें और वस्त्र चुराएं-०२
नटखट बड़ा है सांवरिया, जय हो,
हाँ नटखट बड़ा है सांवरिया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया-०२

जय हो !

गले में वैजंती माला पड़ी है-०२
मुख पर घुंघराले बालों की लड़ी है-०२
पाँव में पहने पैजनिया, जय हो,
हां पाँव में पहने पैजनिया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया-०२

जन्माष्टमी विशेष: कान्हा जन्में आधी रात

सांवरी सुरतिया लगती भली है-०२
बांकी पगड़ी सिर पर धरी है-०२
दासी भूली है डगरिया, जय हो,
दासी भूली है नगरिया, चलो नन्द नगरिया,
नन्द घर जन्मे कन्हैया, चलो नन्द नगरिया-०४


मिलते-जुलते भजन...