गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए
गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए,
हां गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए,
अंगना में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए,
गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए।
लाल को देखन विष्णु जी आये,
हां लाल को देखन विष्णु जी आये,
विष्णु जी आये संग लक्ष्मी आये,
नाम रखा गोपाल, यशोदा जी के लाला हुए-०२
गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए।
लाल की देखन शंकर जी आये,
हां लाल को देखन शंकर जी आये,
शंकर जी आये संग गौरा जी को लाये,
मोर पंख दिया रे सजाये, यशोदा जी के लाला हुए-०२
लाल को देखन राम जी आये,
हो लाल को देखन राम जी आये,
राम जी आये संग सीता जी को लाये,
बांसुरी रख दी है हाथ, यशोदा जी के लाला हुए-०२
कृष्णाष्टमी विशेष भजन: कान्हा जन्में आधी रात
लाल को देखन ब्रह्मा जी आये-०२
ब्रह्मा जी आये संग ब्राह्मणी को लाये,
पगड़ी पहना दी लाल, यशोदा जी के लाला हुए-०२
गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए।
अंगना में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए,
गोकुल में आयी बहार यशोदा जी के लाला हुए।