|

यशोदा मैया दे दो बधाई

  • Yashoda Maiya De Do Badhai

अरे यशोदा मैया लल्ला के बधाई हो !
बधाई हो !
बधाई हो मैया, लल्ला की बधाई हो !
बधाई हो !

लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई-०२
हाँ कान्हा की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई।

टिका भी लूंगी मैया, बिंदिया भी लूंगी-०४
रेशम की-०२
रेशम की लूंगी रजाई, यशोदा मैया दे दो बधाई
लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
हाँ कान्हा की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई।

साड़ी भी लूंगी मैया, लहंगा भी लूंगी-०४
पगड़ी की-०२
पगड़ी की होगी चढ़ाई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
हाँ कान्हा की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई।

हरवा भी लूंगी मैया, चूड़ी भी लूंगी-०४
कंगना पे-०२
कंगना पे होगी चढ़ाई, यशोदा मैया दे दो बधाई
लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
हाँ लाला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई।

और इस भजन को भी देखें : कान्हा जन्में आधी रात

चंद्र सखी भजवा ले कृष्ण छवि-०४
नित-नित मैं-०२
नित-नित मैं जाऊं बलिहारी,
यशोदा मैया दे दो बधाई
लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
हाँ लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
लल्ला की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई,
कान्हा की सुनके मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई।

मिलते-जुलते भजन...