दूर तुम भी नहीं दूर मैं भी नहीं
ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय !
दूर मैं भी नहीं, दूर तू भी नहीं,
फिर क्यों देता नहीं है दीदार मुझे,
भूल बैठी हूँ भोले सारी दुनिया को,
एक तेरा हीं है ऐतवार मुझे,
भोले बाबा मेरी किस्मत के ताले खोलो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
सारी दुनिया में खा के ठोकर तेरे दर आयी,
छोड़ दुनिया को तेरे दर पे मैं चली आयी,
मुझको भी भोले बाबा अपनी तुम शरण ले लो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
तू हीं सहारा है मेरा, तू हीं आसरा मेरा,
कभी ना छोड़ना ऐ भोले बाबा हाथ मेरा,
मुझको भी अपने भक्तों में शामिल कर लो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
मैं जपूं नाम सुबह शाम भोले बाबा तेरा,
सोया है भाग्य तू जगा दे आके आज मेरा,
अपने भक्तों पर भी कृपा भोले बाबा कर दो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
तेरी भक्ति की ज्योति मेरे दिल में जला दो,
भटके हुए राही को को बाबा राह दिखा दो,
नजरो से अपनी बाबा मुझको निहाल कर दो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
सुख दुःख में बाबा बस नाम तेरा हीं गाऊं,
छोड़ के तेरा द्वार कहो और कहाँ जाऊं,
जीवन की इस नैया को पार तुम लगा दो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
और इस भजन को भी देखें: मेरे तरस रहे नैना भोले जी के दर्शन को
द्वार पे खड़ी हूँ बाबा आस यही लायी,
भर दो झोली मेरी, मैं भी शरण में आयी,
अपने इस पावन दर से खाली ना लौटा दो,
आके एकबार मुझको बाबा बेटी बोलो,
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय ,ॐ नमः शिवाय !



