लेके गोरा जी को साथ भोले भाले भोलेनाथ
लेके गोरा जी को साथ भोले भाले भोलेनाथ, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०४
काशी नगरी से आया है शिव शंकर।
नंदी पे सवार हो के डमरू बजाते, चले आ रहे हैं भोले हरी गुण गाते-०२
डाले नरमुंडो की माला तन पे ओढ़े मृगछाला, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०२
लेके गोरा जी को साथ भोले भाले भोलेनाथ, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०२
और इस भजन को भी देखें : बुला लो काशी नगरी ओ भोले बाबा
हाथ में त्रिशूल लिए भस्म रमाये, झोली गले में डाले गोकुल आये-०२
पहुंचे नन्द बाबा के द्वार अलख जगाये बारम्बार, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०२
लेके गोरा जी को साथ भोले भाले भोलेनाथ, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०२
कहाँ है यशोदा तेरा कृष्ण कन्हैया, दरश करा दे रानी लूँ मैं बलइया-०२
सुनकर नारायण अवतार आया हूँ मैं तेरे द्वार, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०२
लेके गोरा जी को साथ भोले भाले भोलेनाथ, काशी नगरी से आया है शिव शंकर-०४