भोले कैसे करूँ तेरी सेवा

  • Bhole Kaise Karun Teri Seva

ॐ नमः शिवाय !
ॐ नमः शिवाय !
हर हर महादेव, शिव शम्भू, भोलेनाथ !

भोले कैसे करूँ तेरी सेवा,
मेरे पास नहीं कुछ भी मेरा,
बस तेरे नाम का दीप जलाऊं,
यही है जीवन का सहारा,
भोले कैसे करूँ तेरी सेवा, मेरे पास नहीं कुछ भी मेरा।

ना सोना मांगू ना चांदी मांगू,
ना जग की कोई शान,
तेरे चरणों की धूल मिल जाए,
बस इतनी सी पहचान,
झूठी दुनिया झूठी रिश्ते, सच्चा तेरा प्यार,
तेरी कृपा से खिल उठता है, सुना हर संसार,
भोले कैसे करूँ तेरी सेवा, मेरे पास नहीं कुछ भी मेरा।

कैलाशपति त्रिपुरारी, नीलकंठ भगवान,
तेरी डमरू की हर एक धुन में, बसता सारा जहान,
गंगा तेरी जटाओं से बहती, देती सबको प्राण,
तेरी महिमा गाये जग सारा, तू है सबसे महान,
हर हर महादेव, बम बम बम शिवा,
जय शिव शंकर !

जब जब जीवन राह भटकता, तू हीं हाथ बढ़ाता,
गिरने से पहले अपने भक्त को, सीने से तू लगाता,
अंधियारे में दीप बनकर, हर पल साथ निभाता,
तेरे बिना ये जीवा मेरा, सुना सुना रह जाता,
भोले कैसे करूँ तेरी सेवा, मेरे पास नहीं कुछ भी मेरा।

और इस भजन को भी सुनें : सोने का महल बनबाये दो हमार भोला

बिल्व पत्र और जल की धारा, प्रेम से तुझपर चढ़ाऊँ,
अपने मन का हर एक कोना, तेरे नाम से सजाऊँ,
तेरी भक्ति हीं मेरी दौलत, तेरा नाम हीं मान,
तेरे चरणों में कट जाए, मेरा सारा जहान,
तेरी कृपा से साँसे चलती, तेरे दम से जीवन,
तू हीं माता तू हीं पिता है, तू हीं मेरा बन मन,
तेरे द्वार का बनकर भिखारी, मांगू केवल प्यार,
जन्म जन्म तक तेरा सेवक, रखना मुझको द्वार,
भोले कैसे करूँ तेरी सेवा, मेरे पास नहीं कुछ भी मेरा,
दिल भी तेरा जान भी तेरी, तू हीं जीवन का सवेरा,
भोले कैसे करूँ तेरी सेवा, तेरे चरणों में मेरा बसेरा,
ॐ नमः शिवाय, बम बम शिव शम्भू , महादेव।


मिलते-जुलते भजन...