गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे
गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे,
गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे।
तप के ज्योति से मन को सजाती-०२
शिव का नाम सुबह शाम वो गाती-०२
प्रेम डोरी में ऐसे बाँध लियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे,
गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे-०२
दक्ष राजा की राज दुलारी-०२
बन गए वो तो भोले की प्यारी-०२
ऐसा प्रेम का अमृत पिलाये दियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे,
गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे-०२
भोले संग गौरा फेरे लगाए-०२
अमर हो गयी उनकी सगाई-०२
ऐसा प्रेम का बंधन निभाए लियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे,
गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे-०२
और इस भजन को भी देखें: तेरी भक्ति में मेरा मन डोले
गौरा शंकर की महिमा न्यारी-०२
सुख बरसाती है जोड़ी प्यारी-०२
सब भक्तों का जीवन सजाये दियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे,
गौरा रानी ने देखो गजब कियो रे, भोले बाबा को अपना बनाये लियो रे-०२