कैसे सजाऊँ भोले बाबा तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे

  • Kaise Sajaun Bhole Baba Tumhein Main Kaise Sajaun Re

कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ तुम्हें कैसे सजाऊँ-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२

कजरा लगाऊं तो कैसे लगाऊं-०२
अँखियों में ब्रह्माण्ड सारा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे।

तिलक लगाऊं तो कैसे लगाऊं-०२
चंदा का छाया उजियारा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे।

बेलपत्र चढ़ाऊँ तो कैसे चढ़ाऊँ-०२
कला नाग फुंकारे, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे।

माला पहनाऊं तो कैसे पहनाऊं-०२
डाले हो मुंडो की माला, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे।

वस्त्र पहनाऊं तो कैसे पहनाऊं-०२
लिपटा है तुमसे मृगछाला, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२

और इस भजन को भी देखें : डमरू वाले हाथ की

पैरों में घुँघरू कैसे पहनाऊं-०२
नंदी ने डाला है डेरा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२
कैसे सजाऊँ भोले बाबा, तुम्हें मैं कैसे सजाऊँ रे-०२

मिलते-जुलते भजन...