क्यों फ़िक्र में पड़ा है प्रभु बहुत बड़ा है

  • Kyon Fikra Mein Pada Hai Prabhu Bahut Bada Hai

क्यों फ़िक्र में पड़ा है, तेरा प्रभु बहुत बड़ा है,
हर हाल में शिव भोले, तेरे संग में खड़ा है,

क्यों फ़िक्र में पड़ा है।

भोला है जग में निराला, महादेव बड़ा मतवाला,
महादानी है वरदानी, जपे जा शिव नाम की माला,

जपे जा जपे जा, जपे जा शिव नाम की माला,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है, तेरा प्रभु बहुत बड़ा है,
हर हाल में शिव भोले, तेरे संग में खड़ा है,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है।

शिव नाम है अमृत धारा, धो देता है कष्ट ये सारा,
निर्बल के शिव बलदायी, तुझे भी शिव देंगे किनारा,

तुझे भी तुझे भी, तुझे भी शिव देंगे किनारा,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है, तेरा प्रभु बहुत बड़ा है,
हर हाल में शिव भोले, तेरे संग में खड़ा है,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है।

इस लोकप्रिय भजन को भी सुनें: दुनिया चाहे रूठे ना रूठे तुम रूठ ना जाना

जब शिव तेरा सहाये, मन धीर क्यों नहीं आये,
तुझे हर घडी मुश्किल से, शिव साधना हीं बचाये,

शिव साधना शिव साधना, शिव साधना तुझे बचाये,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है, तेरा प्रभु बहुत बड़ा है,
हर हाल में शिव भोले, तेरे संग में खड़ा है,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है।

ब्रह्माण्ड के रचयिता, हर जीव के हैं स्वामी,
तुझपर रहेगी शिव की, करुणा दया है अविरामी,

करुणा करुणा करुणा दया है अविरामी,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है, तेरा प्रभु बहुत बड़ा है,
हर हाल में शिव भोले, तेरे संग में खड़ा है,
क्यों फ़िक्र में पड़ा है।

मिलते-जुलते भजन...