|

चलो भोले के द्वार

  • Chalo Bhole Ke Dwar

जब जब डूबी नाव मेरी, आ जाते खेवनहार-०२
दया के सागर गौरीशंकर, सदा दिखाते प्यार,
चलो भोले के द्वार, उन्हीं की है सरकार-०२
इनकी कृपा से भक्तों का, हो जाता बेड़ा पार -०२
दया के सागर गौरीशंकर, सदा दिखाते प्यार,
चलो भोले के द्वार, उन्हीं की है सरकार-०२

शक्ति पति वो बड़े दयालु, भक्तों की रक्षा करते,
भांग धतूरा लेकर, दौलत शोहरत देते रहते,

शक्ति पति वो बड़े दयालु, भक्तों की रक्षा करते,
भांग धतूरा लेकर, दौलत शोहरत देते रहते,
है बेलपत्र वाले शंभू का, बहुत बड़ा उपकार,
बेलपत्र वाले शंभू का, बहुत बड़ा उपकार,
दया के सागर गौरीशंकर, सदा दिखाते प्यार,
चलो भोले के द्वार, उन्हीं की है सरकार-०२

मन की सारी दुविधा छोड़ो, नंदीश्वर को गाओ,
टूटी किस्मत फिर से बनेगी, शिव शंकर को ध्याओ,

मन की सारी दुविधा छोड़ो, नंदीश्वर को गाओ,
टूटी किस्मत फिर से बनेगी, शिव शंकर को ध्याओ,
मुर्गन गणपति जी की भी तो हैं, त्रिपुरारी आधार-०२
दया के सागर गौरीशंकर, सदा दिखाते प्यार,
चलो भोले के द्वार, उन्हीं की है सरकार-०२

और इस भजन को भी देखें: शिवजी से दिल लगा ले

विनती अपनी शमशानी से, बस एक बार बताओ,
बिगड़ी सारी बन जायेगी, द्वार जो शिव क़े जाओ,

विनती अपनी शमशानी से, बस एक बार बताओ,
बिगड़ी सारी बन जायेगी, द्वार जो शिव क़े जाओ,
संयोग कहे वो बड़भागी, भोले जिसके आधार-०२
दया के सागर गौरीशंकर, सदा दिखाते प्यार,
चलो भोले के द्वार, उन्हीं की है सरकार-०२
जब जब डूबी नाव मेरी, आ जाते खेवनहार-०२
दया के सागर गौरीशंकर, सदा दिखाते प्यार,
चलो भोले के द्वार, उन्हीं की है सरकार-०४

मिलते-जुलते भजन...