|

सांसों की बना माला हम तुमको चढ़ा देंगे

  • Saanson Ki Bana Mala Hum Tumko Chadha Denge

सांसों की बना माला, हम तुमको चढ़ा देंगे,
सबकुछ भोले तेरा, तुमपर हीं लुटा देंगे-०२

सांसों की बना माला, हम तुमको चढ़ा देंगे,
सबकुछ भोले तेरा, तुमपर हीं लुटा देंगे-०२

सांसों की सरगम से, तेरा वंदन करते हैं,
अर्पित करके जीवन, अभिनन्दन करते हैं-०२

तेरे चरणों में शम्भू, संसार भुला देंगे,
सबकुछ भोले तेरा, तुमपर हीं लुटा देंगे-०२

और इस भजन को भी देखें: कदम कदम पे करम तुम्हारा

मेरी सांसों की डोरी, तेरी रहमत है,
मैं तेरा हो जाऊं, इतनी-सी हसरत है-०२

ये सांसों के मोती, हम तुमको चढ़ा देंगे,
सबकुछ भोले तेरा, तुमपर हीं लुटा देंगे-०२

विष को पीकर, सबको अमृत हीं पिलाया है,
भक्तों के कष्टों को, पल भर में मिटाया है-०२

तेरे दर्शन की खातिर, हर कष्ट उठा लेंगे,
सबकुछ भोले तेरा, तुमपर हीं लुटा देंगे-०२

इन सांसों का क्या है, जाने कब रूक जाएं,
तेरी भक्ति में भोले, हम तेरे हो जाएं-०२

हो कृपा सिंधु तुम्हीं, सब जग को बता देंगे,
सबकुछ भोले तेरा, तुमपर हीं लुटा देंगे-०३

मिलते-जुलते भजन...