क्या मांगू शिव शंभू
क्या मांगू शिव शंभू, ये तो सारी दुनिया तेरी है,
मेरा तो है तुहीं भोले, ना कुछ चिंता मेरी है,
तेरे नाम से ये जग सार, तुहीं तो बम लहरी है,
सारी मनोरथ करदे पूरन, क्यों करता तू देरी है
क्यों करता तू देरी है,
क्या मांगू शिव शंभू, ये तो सारी दुनिया तेरी है।
तेरे रूप की दुनिया दीवानी, हे भोले शमशानी रे,
तुम संग मेरी लागी लगन है, हे शिव औघड़ दानी रे,
तेरे रूप की दुनिया दीवानी, हे भोले शमशानी रे,
तुम संग मेरी लागी लगन है, हे शिव औघड़ दानी रे,
तू मुझको कंठ लगाले, तू अपनी शरण बुला ले-०२
तुहीं मेरा तुहीं सारी धन दौलत भी मेरी है,
क्या मांगू शिव शंभू, ये तो सारी दुनिया तेरी है,
सारी दुनिया तेरी है।
और इस लोकप्रिय भजन को भी सुनें: दुनिया चाहे रूठे ना रूठे तुम रूठ ना जाना
श्रद्धा भाव से सारे मनोरथ, तुझे समर्पण करती हूँ,
महाकाल ये तन मन सारा, तुझको अर्पण करती हूँ,
श्रद्धा भाव से सारे मनोरथ, तुझे समर्पण करती हूँ,
महाकाल ये तन मन सारा, तुझको अर्पण करती हूँ,
तू तीनो लोक का स्वामी, तुहीं तो अंतर्यामी-०२
तुझसे हीं मैं तेरी बूँद हूँ, समय की हेराफेरी है,
क्या मांगू शिव शंभू, ये तो सारी दुनिया तेरी है,
सारी दुनिया तेरी है।
तेरे नाम से जग में उजाला, तू हीं शंभू शिवाला है,
मेरी पूजा कर्म धर्म सब, मेरा डमरू वाला है,
तेरे नाम से जग में उजाला, तू हीं शंभू शिवाला है,
मेरी पूजा कर्म धर्म सब, मेरा डमरू वाला है,
तू मुझको अपना बना ले, तू प्रेम को भोले निभा ले-०२
सबकुछ इतना होने पर भी, क्यों भोले अब देरी है,
क्या मांगू शिव शंभू, ये तो सारी दुनिया तेरी है,
सारी दुनिया तेरी है।