मैं कहाँ बिठाऊँ राम कुटिया छोटी सी
मैं कहाँ बिठाऊँ राम, कुटिया छोटी सी-०४
छोटी सी हाँ छोटी सी-०४
मैं कहाँ बिठाऊँ राम, कुटिया छोटी सी-०२
गंगा से मैं जल ले आऊं-०२
कैसे तुम्हारी चरण धुलाऊँ-०२
तुम चरण धुला लो राम, कुटिया छोटी सी-०२
मैं कहाँ बिठाऊँ राम, कुटिया छोटी सी-०२
जंगल से मैं कुशा ले आऊं -०२
कुश का आसन यहाँ बनाऊं-०२
आ कर के बैठो राम, कुटिया छोटी सी-०२
मैं कहाँ बिठाऊँ राम, कुटिया छोटी सी-०२
और इस भजन को भी देखें: भज मन राम चरण सुखदाई
बागों से मैं फूल ले आऊं-०२
फूलों से मैं हार बनाऊं-०२
तुम्हें माला पहनाऊं राम, कुटिया छोटी सी-०२
मैं कहाँ बिठाऊँ राम, कुटिया छोटी सी- ०२
जंगल से मैं बेर ले आऊं-०२
बेरों का मैं भोग लगाऊं-०२
मेरा भोग करो स्वीकार, कुटिया छोटी सी-०२
मैं कहाँ बिठाऊँ राम, कुटिया छोटी सी-०२
