हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना

  • Hari Ji Mori Lagi lagan Mat Todna

हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना।
लागी लगन मत तोडना,
प्यारे लागी लगन मत तोडना।।

खेती बोआई मैंने तेरे नाम की,
मेरे भरोसे मत छोडना।
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना।।

जल है गहरा, नाव पुरानी,
बीच भवर मत छोडना।
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना।।

तूही मेरा सेठ है, तू ही साहूकार है
ब्याज पे ब्याज मत जोड़ना |
हरि जी मेरी लागी लगन मत तोडना।।

मिलते-जुलते भजन...