प्रभु मेरी खाली झोली भर दो

  • Prabhu Meri Khali Jholi Bhar Do

हे जग के पालनहार, मैं आया तेरे द्वार,
मेरी भी विनती सुनो, मेरी खाली झोली भर दो,
रघुवर मेरी खाली झोली भर दो,
भर दो भर दो, प्रभु मेरी झोली भर दो,
राम नाम के अमृत से, जीवन मेरा धन्य कर दो।

तेरा भक्त है ये संसार, मेरा भी कर दो बेडा पार,
मुझे भी शरण में अपनी कर लो, प्रभु मेरी खाली झोली भर दो,
प्रभु मेरी खाली झोली भर दो,
भर दो भर दो, प्रभु मेरी झोली भर दो,
राम नाम के अमृत से, जीवन मेरा धन्य कर दो।

और इस भजन को भी देखें: मेरे घर राम आए हैं

इस पुरे संसार में कोई ऐसा नहीं, जो तेरा भक्त न होता हो,
क्या निर्धन क्या धनवान, जो तेरा नाम ना लेता हो,
सब कुछ तेरा रचा हुआ, तेरी मर्जी बिना कुछ भी नहीं होता है,
तेरी कृपा जिसपे हो प्रभु, वो कभी दुखी नहीं होता है,
मैं भी तेरा भक्त प्रभु, मेरे सिर अपनी छाया कर दो,
मेरी खाली झोली भर दो-०२
भर दो भर दो, प्रभु मेरी झोली भर दो,
राम नाम के अमृत से, जीवन मेरा धन्य कर दो।

जिसने भी तेरा नाम लिया, उसका बेडा पार हुआ,
तेरा भक्त जो बना प्रभु, उसका जीवन साकार हुआ,
मैं भी तेरा भक्त प्रभु, मेरे मन की तृष्णा हर दो,
मेरी खाली झोली भर दो-०२
भर दो भर दो, प्रभु मेरी झोली भर दो,
राम नाम के अमृत से, जीवन मेरा धन्य कर दो,
रघुवर मेरे दीनदयाल, अब तो सुन लो मेरी पुकार,
तेरे चरणों में जीवन कर दो , प्रभु मेरी खाली झोली भर दो,
प्रभु मेरी खाली झोली भर दो।


मिलते-जुलते भजन...