मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया

  • Maine Sanwra Salona Pasand Kar Liya

मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया
जी भर के देखा नज़र बंद कर लिया

मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया
जी भर के देखा जी भर के देखा
जी भर के देखा नज़र बंद कर लिया

मेरे दुख में मेरे सुख में
हर दम रहता साथ हमारे
भीड़ पड़े तो भीड़ पड़े तो
इससने आकर मेरे सारे काज सवरे
साथ पाके इनका हौसला बुलंद कर दिया
मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया

इनका हँसना और मुस्काना
मीठी मीठी ताल सुनना
जैसा चाहा वैसा पाया
जैसा ये अनमोल खजाना
सुने जीवन में हम ने आनंद कर लिया
मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया

दर लगता है कही रूठ ना जाए
दुनिया की बातो में आकर
श्याम सुंदर को रोज रिझती
मीठी मीठे गीत सुनकर
साथ रहने को श्याम रज़ामंद कर लिया
मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया

मीरा के प्रभु के गिरधर नगर
गिरधर नगर नटवर नगर
दस मात्रा दर्शन का प्यासा
दर्शन दे दो आज दया कर
तेरे स्वागत का प्रबंध कर लिया
मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया

जी भर के देखा जी भर के देखा
जी भर के देखा नज़र बंद कर लिया
मैने सँवरा सलोना पसंद कर लिया

मिलते-जुलते भजन...