|

मेरे रूठ गए नारायण मनाउं कैसे

  • Mere Rooth Gaye Narayan Manaun Kaise

दर्शन बिना मैं चैन पाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए नारायण, मनाऊं कैसे,
हो मेरे रूठ गए हरी जी, मनाऊं कैसे,
दर्शन बिना चैन पाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाऊं कैसे,
हो मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाऊं कैसे।

साल गयी बीत हरी जी को नहीं देखा-०२
दिए नहीं दर्शन मनाउं कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे,
हो मेरे रूठ गए हरी जी, मनाउं कैसे।

और इसे भाई देखें: छोड़ के चिंता दुनिया की तू बस हरी का नाम ले

याद कियो बार बार देर लगाई-०२,
आये नहीं नारायण, बुलाऊँ कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे,
हो मेरे रूठ गए हरी जी, मनाउं कैसे,
दर्शन बिना मैं चैन पाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए नारायण, मनाऊं कैसे,
हो मेरे रूठ गए हरी जी, मनाऊं कैसे।

जग के मेला सबकुछ रहते भी सूना,
प्यारे बिना लागे हरपल सूना सूना,
आ जाओ हरी जी, दिल को समझाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे,
हो मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे।

परीक्षा होगी तो भी स्वीकार मुझे,
दे दो बस थोड़ा सा प्यार मुझे,
आँखों में आंसू छुपाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए नारायण मनाउं कैसे,
हो मेरे रूठ गए सांवरिया मनाउं कैसे।

आँखों में आस दिल में अरदास लिए बैठी,
नाम तुम्हारा लेकर मैं सांस लिए बैठी,
भक्त की पुकार, सुनाऊँ अब कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे,
हो मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे,
प्यारे बिना सूना लागे, संसार सारा,
प्यारे बिना सूना लागे, हर एक नजारा,
दर्शन बिना मैं चैन पाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे,
दर्शन बिना मैं चैन पाऊं कैसे,
मेरे रूठ गए नारायण, मनाउं कैसे ,
हो मेरे रूठ गए हरी जी, मनाउं कैसे,
मेरे रूठ गए सांवरिया, मनाउं कैसे।


मिलते-जुलते भजन...