राम नाम का सुमिरन करले चर्चा घड़ी घड़ी

  • Ram Naam Ka Sumiran Karle Charcha Ghadi Ghadi

राम नाम का सुमिरन करले
करले चर्चा घड़ी घड़ी
राम नाम की महिमा भारी
राम नाम की धुन है चढ़ी।।

राम नाम के हीरे मोती
मैं बिखराऊं गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
बोलो राम बोलो राम
सिया राम राम राम।।

माया के दीवानो सुनलो
एक दिन ऐसा आएगा
धन दौलत माल खजाना
यही पड़ा रह जाएगा।।

कंचन काया माटी होगी
चर्चा होगी गली गली
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
बोलो राम बोलो राम
सिया राम राम राम।।

क्या करता है मेरी
ये तेरा मकान नही
झूठे जग में फसा हुआ है
वह सच्चा इंसान नही।।

दो दिन का जग में मेला है
अंत में होगी चला चली
ले लो रे कोई राम का प्यारा
शोर मचाऊँ गली गली
बोलो राम बोलो राम
सिया राम राम राम।।

मिलते-जुलते भजन...