भजे मनवा नाम तुम्हारे

  • Bhaje Manwa Naam Tumhare

जन्म जन्म दोउ तेरे चरण को ऐसे कर्म हो हमारे,
भजे मनवा नाम तुम्हारे,
ऐसा वर दो अपने शरण लो राम नाम हो सहारे,
भजे मनवा नाम तुम्हारे।।

तुम ने सब को मोक्ष दियां भव सागर किया पार,
मेरी भी सुनले अर्ज हे दाता विनती वारम वार,
दर्शन पाउ तुझे वसाउ ऐसे हो नैन हमारे,
भजे मनवा नाम तुम्हारे।।

तन भी तेरा मन भी तेरा तू ही तो सबके खिवईयाँ,
बीच भवर में छोड़ न मुझको पार लगा देना नैया,
तड़प में तुम हो धड़क में तुम हो,
ऐसे हो सांस हमारे भजे मनवा नाम तुम्हारे।।

जन्म जन्म दोउ तेरे चरण को ऐसे कर्म हो हमारे,
भजे मनवा नाम तुम्हारे,
ऐसा वर दो अपने शरण लो राम नाम हो सहारे,
भजे मनवा नाम तुम्हारे।।

मिलते-जुलते भजन...