मैं रोऊँ राधे तेरे लिए

  • Main Roun Radhe Tere Liye

मैं रोऊँ राधे तेरे लिए, ओ राधा तुझको पाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, ओ राधा मुझ अभागे को-०२
दर-दर भटका मारा-मारा, राधा कोई नहीं मेरा,
चारो तरफ है घोर अँधेरा, ओ राधा गम है डेरा,
एक झलक बस दे दो श्यामा, राधा आस बंधाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को,
मैं रोऊँ राधे तेरे लिए, ओ राधा तुझको पाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को।

टूट गए हैं आस के धागे, राधा रोता है ये मन,
सुख गए हैं नैनों के जल, ओ मेरी राधा तड़पे मेरा तन,
दौड़ के आजा मेरी श्यामा, राधा गले लगाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को।

और इस भजन का भी अवलोकन करें: कान्हा तेरे नाम से मेरी सुबह हो

कहाँ छुप के बैठी हो लाडो, सुन लो मेरी पुकार,
सिसक-सिसक कर टूट रहा है, ओ राधा अब मेरा आधार,
आजा श्यामा डूबती मेरी, राधा नाव बचाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को,
मैं रोऊँ राधे तेरे लिए, ओ राधा तुझको पाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को,
अंतिम साँसे गिन रहा हूँ, राधा अब तो कर दो दया,
तेरे बिना ओ राधे रानी, ओ मेरी राधा सूना है जग ये मेरा,
जन्म जन्म का साथ दो, राधा रीत निभाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को,
राधे ओ मेरी राधे,
मैं रोऊँ राधे तेरे लिए, ओ राधा तुझको पाने को,
ऐसी कृपा कर दो श्यामा, मुझ अभागे को।


मिलते-जुलते भजन...