जिनके हृदय श्री राम बसे तिन और का नाम लियो ना लियो
जिनके हृदय श्री राम बसे, तिन और का नाम लियो ना लियो
जिनके हृदय श्री राम बसे, तिन और का नाम लियो ना लियो।।
कोई मांगे कंचन सी काया, मोई मांग रहा प्रभु से माया
कोई पुण्य करे कोई दान करे, कोई दान का रोज बखान करे
जिन कन्या धन को दान दियो, उन और को दान दियो ना दियो।।
कोई घर में बैठा नमन करे, कोई हरि मंदिर में भजन करे
कोई गंगा यमुना स्नान करे, कोई काशी जाके ध्यान धरे
जिन मात पिता की सेवा की, उन तीरथ स्नान किओ ना किओ ।।
जिन के द्वारे पर गंग बहे, तिन कूप का नीर पीया ना पीया
जिन काम किया परमार्थ का, तिन हाथ से दान दिया ना दिया
जिन के घर एक सपूत भयो, तिन लाख भया ना भया ।।

