जो भी भला बुरा है मेरे राम जानते है
श्री राम जानते है जो भी भला बुरा है,
श्री राम जानते हैं,
जो भी भला बुरा है, मेरे राम जानते है।।
बन्दे के दिल में क्या है, मेरे राम जानते हैं,
बन्दे के दिल में क्या है, श्री राम जानते हैं
जो भी भला बुरा है, मेरे राम जानते है।।
आता कहाँ से कोई, जाता कहाँ है कोई,
आता कहाँ से कोई, जाता कहाँ है कोई,
युग युग से इस गति को, मेरे राम जानते हैं
जो भी भला बुरा है, श्रीराम जानते है,
बन्दे के दिल में क्या है, श्री राम जानते हैं।।
नेकी बदी को अपने जितना भी हम छुपा लें,
नेकी बदी को अपने जितना भी हम छुपा लें,
श्री राम को पता है, मेरे राम जानते हैं।।
बन्दे के दिल में क्या है, मेरे राम जानते हैं,
जो भी भला बुरा है, श्रीराम जानते है,
बन्दे के दिल में क्या है, श्री राम जानते हैं।।
किस्मत के नाम को तो सब जानते हैं लेकिन,
किस्मत के नाम को तो सब जानते हैं लेकिन,
किस्मत में क्या लिखा है, मेरे राम जानते हैं,
बन्दे के दिल में क्या है, मेरे राम जानते हैं।।
जो भी भला बुरा है, श्रीराम जानते है,
बन्दे के दिल में क्या है, श्री राम जानते हैं।।

