बधाई सब मिलकर गाये राम मंदिर निर्माण की

  • Badhai Sab Milkar Gaye Ram Mandir Nirmaan Ki

राम जन्म भूमि पूजन बधाई

बधाई सब मिलकर गाए
राम मंदिर निर्माण की
जय बोलो हनुमान की
जय बोलो सिया राम की
बधाई सब हम मिल कर गाए

राम लला की पावन भूमि
थी वीरान सी पड़ी हुई

मंदिर के निर्माण में भी थी
कितनी अड़चन पड़ी हुई

सारे हिंदू भाइयों की थी
इससे आस्था जुड़ी हुई

बागडोर योगीजी संभाले
संतों के सम्मान की
जय बोलो हनुमान की
जय बोलो सिया राम की

बधाई सब हम मिलकर गाए
राम मंदिर निर्माण की
जय बोलो हनुमान की
जय बोलो सिया राम की
बधाई हम सब मिल कर गाए

ऐसा भव्य मंदिर बनेगा
हर कोई शीश झुकाएगा
गंगा यमुना सरयू का पावन जल छिड़का जाएगा

हरिद्वार मथुरा काशी
का अंश आएगा
चांदी नागों का जोड़ा
नींव में रखा जाएगा

श्री राम के जयकारों से
गूंजे अयोध्या धाम की
जय बोलो हनुमान की
जय बोलो सिया राम की
बधाई सब हम मिलकर गाए

लंबा था इंतजार बड़ा
पर ये पावन दिन आया है

किया था वादा मोदी जी
पूरा कर दिखलाया है

हुई जीत फिर सच्चाई की
झूठ को आज हराया है
हंसराज ने शीश झुकाकर
राम नाम गुण गाया है

फौजी सुरेश पर कृपा है
मां शारदे के वरदान की

बधाई सब हम मिलकर गाए

जय बोलो हनुमान की
जय बोलो सिया राम की
बधाई सब हम मिलकर गाए

मिलते-जुलते भजन...