सेना चली श्री राम की
सेना चली श्री राम की
सेना चली श्री राम की
धरती कांपे अंबर कांपे
जब नारा लगे श्री राम की
सेना का हर शास्त्र कहे है
पापी का संहार करो
जग में अधर्म का नाश करो और
धर्म कुटुंब उद्धार करो
युग की जग में रीत यही है
वाणी है श्री राम की
सेना चली श्री राम की
सेना चली श्री राम की
जब तक सूरज चाँद रहेगा
राम तुम्हारा नाम रहेगा
इस धरती पर तू ही रहेगा
और तेरा ही धाम रहेगा
हर दुश्मन को पराजित करके
राम राज स्थापित करके नाम
करो श्री राम की
सेना चली श्री राम की
सेना चली श्री राम की
